lord-vishnu-dash-avatar

Lord Vishnu Dash Avatar

जब भी पृथ्वी पर पाप बढ़ता है तो उसका नाश करने के लिए भगवान विष्णु स्वयं विभिन्न अवतारों (Avatar) में जन्म लेते हैं।
धर्म ग्रंथों के अनुसार श्रीहरि विष्णु के 10 अवतारों में पृथ्वी पर अवतरित होंगे।

1. मत्स्य अवतार: मत्स्य अवतार को भगवान विष्णु का पहला अवतार कहा जाता है।
इसमें भगवान मछली के रूप में प्रकट हुए और वेदों की रक्षा के लिए राक्षस हयग्रीव का वध किया। हयग्रीव ने वेदों को समुद्र की गहराई में छिपा दिया था।
इस प्रकार भगवान विष्णु ने मत्स्य  अवतार के रूप में प्रकट होकर वेदों की रक्षा की।

2. कच्छप अवतार: भगवान विष्णु कछुए के रूप में कच्छप या कूर्म के अवतार में प्रकट हुए थे।
इस अवतार में, भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के दौरान मंदार पर्वत को अपनी पीठ पर धारण किया,
जिससे देवताओं और राक्षसों के बीच अमृत के लिए समुद्र मंथन हो सका।

3. वराह अवतार: भगवान विष्णु का तीसरा अवतार (Avatar) वराह अवतार था।
इस अवतार में, आधे मानव और आधे सुअर के रूप में भगवान विष्णु प्रकट हुए और राक्षस हिरण्यकशिपु के
भाई हिरण्याक्ष को मारकर पृथ्वी को मुक्त कराया। हिरण्याक्ष ने पृथ्वी को चुराकर समुद्र की गहराई में छिपा दिया था।

4. नरसिम्हा अवतार: पुराणों में नरसिम्हा अवतार को भगवान विष्णु का चौथा अवतार बताया गया है।
इस अवतार में प्रकट होकर उन्होंने भक्त प्रह्लाद की जान बचाई और उसके पिता हिरण्यकश्यप का वध किया।

5. वामन अवतार: वामन अवतार में भगवान विष्णु बटुक ब्राह्मण के रूप में पृथ्वी पर आये थे।
इस अवतार में उन्होंने प्रह्लाद के पोते राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी और अपने पैरों से तीन पग में तीनों लोक नाप कर बलि का घमंड चूर कर दिया।

Lord Vishnu Dash Avatar

6. परशुराम अवतार: भगवान विष्णु भी शिवभक्त परशुराम के अवतार में अवतरित हुए थे।
इस अवतार (Avatar) में उनका जन्म भृग वंश के राजा प्रसेनजित की पुत्री रेणुका और भृगवंशीय जमदग्नि के पुत्र बनकर जन्म लिया।
इस अवतार में उन्होंने संसार को क्षत्रियों के अहंकारी विध्वंश से संसार को बचाया।

7. श्रीराम अवतार : त्रेता युग में भगवान विष्णु ने श्रीराम अवतार में जन्म लिया था।
वह अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के पुत्र थे।
इस अवतार में रामजी ने संसार को रावण के आतंक और पापों से मुक्त कराया।

8. श्री कृष्ण: द्वापर युग में भगवान विष्णु ने कृष्ण अवतार (Avatar) के रूप में जन्म लिया था।
इस अवतार में वे अन्याय को समाप्त करने तथा धर्म की पुनर्स्थापना के लिए महाभारत के धर्म युद्ध में अर्जन के सारथी बने।

9. बुद्ध गौतम अवतार: महात्मा गौतम बुद्ध भी भगवान विष्णु के अवतारों में से एक हैं। उनका नाम सिद्धार्थ था. उन्हें बौद्ध धर्म का संस्थापक माना जाता है।

10. कल्कि अवतार: धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु का अंतिम और दसवां अवतार कल्कि अवतार होगा।
इस अवतार में भगवान विष्णु कलियुग के अंत में प्रकट होंगे और पृथ्वी के सभी पाप और बुरे कर्म नष्ट हो जायेंगे।
इसके बाद पुनः सत्ययुग का प्रारम्भ होता है। इस अवतार में भगवान विष्णु देवदत्त नामक घोड़े पर सवार होंगे और अपनी तलवार से दुष्टों का संहार करेंगे।

ॐ नमोः नारायणाय नमः।